Vastu Tips for Home: पेड़-पौधों को बहुत पवित्र और सकारात्मक माना जाता है। हमारे हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार पेड़-पौधों को ही समर्पित होते हैं। वहीं, जिन घरों में पेड़-पौधे लगे होते हैं वहां की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। (Vastu Tips for Female) वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसे पौधे भी हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख-शांती और आर्थिक स्थिति ठीक होती है। तो आइए जानते हैं कौन से वो पौधे।

घर में लगाएं तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है।
इसके अलावा, तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।
तुलसी का पौधा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है।
इसलिए घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए।
आप इसे उत्तर, ईशान और पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
रोजाना तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाने से घर में सुख-शांती और धन-दौलत बना रहता है।
Also Read: Vastu tips: इन स्थानों पर कभी नहीं रखना चाहिए तुलसी का पौधा, बर्बाद होती घर की सुख-शांति
घर में लगाएं मनी प्लांट
घर में मनी-प्लांट का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि और सपन्नता बनी रहती है।
मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का पौधा माना जाता है।
आप मनी प्लांट आग्नेय दिशा में लगा सकते हैं।
ध्यान रखें कि मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं।
घर में लगाएं बांस का पौधा
बांस का पौधा बहुत शुभ होता है।
यह सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।
इसके अलावा, अगर आप बांस का पौधा कर में लगाते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
Also Read: Vastu Tips for Female: पति के साथ भोजन करने वाली औरते जरूर जान लें 2 बातें
घर में लगाएं लिली का पौधा
हिंदू धर्म में लिली का पौधा बहुत पूजनीय होता है।
इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक उन्नति होती है।
इसी के साथ नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
इसे आप घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






