Vastu tips for home: घर में सुख-शांति कौन नहीं चाहता है? इसके लिए हर व्यक्ति अपनी-अपनी तरह से प्रयास करता है, लेकिन फिर भी कई बार लाख प्रयासों के बाद भी व्यक्ति को वो नहीं मिल पाता जो, वह चाहता है। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताते हैं, जिससे आपके जीवन और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

- घर में प्रवेश हेतु एक द्वार रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर 3 दरवाजे रखते हैं, तो यह शुभ नहीं होता है। अगर आप घर का प्रवेश द्वार बना रहे हैं, तो उत्तर और पूर्व की दिशा बेहतर होती है। दक्षिण की दिशा में भूलकर भी द्वार न बनाए। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक शक्ति आती है।
- कभी भी अपने घर के बाहर उत्तर दिशा में गूलर, पाकड़ आदि का पौधा नहीं लगना चाहिए। इससे नेत्र संबंधी बीमारियां होती हैं। इसी के साथ घर में कभी भी बेर, केला, पीपल और अनार के पेड़ भी नहीं लगाने चाहिए। इससे घर की बरकत गायब होती है।
- ऐसा माना जाता है कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बृहस्पति देव का वास होता है। इसलिए घर की इस दिशा में पूजा घर बनाना चाहिए। मंदिर में देवी-देवताओं का मुख पूर्व की दिशा में रखना चाहिए।
- वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है। क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है। इसलिए अगर आप उनकी कृपा चाहते हैं, तो घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






