Vastu Tips: कई बार देखा जाता है कि मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को उसके इच्छाअनुसार फल नहीं मिल पाता है। इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष होता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिससे हम अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी और कभी धन की कमी नहीं होगी, तो आइए जानते हैं।

गणेश की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर और अंदर गणेश जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर में आ रही सभी बाधाएं और दुख-तकलीफ दूर होती है।
मां लक्ष्मी के चरण
मां लक्ष्मी के चरण घर के अंदर आने की ओर लगाने चाहिए। इससे आपको हमेशा शुभ संकेत मिलते हैं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी के चरण सुख-समृद्धि का प्रतीक होते हैं।
तोरण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना बहुत शुभ होता है। आप आम, पीपल या फिर अशोक के पत्तों का तोरण लगा सकते हैं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और खुशहाली आती है।
लाल रंग का स्वास्तिक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग का स्वास्तिक बनाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।






