Vastu Dosh Tips: अगर घर में वास्तु दोष हो तो कई तरह की समस्याएं होती है। घर में सुख नहीं रहता और धन का भी बहुत नुकसान होता है, लेकिन इसके कई उपाय है जो इस तरह की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिससे बिना तोड़फोड़ किए वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं।

1.पांचजन्य शंख: यह शंख भागवान श्रीकृष्ण का होता है और बेहद दुर्लभ भी होता है। इस शंक को विजय और यश का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने घर में इसकी स्थापना करते हैं, तो आपके घर से सभी वास्तु दोष का निवारण होगा।
2.दर्पण: वैसे तो दर्पण का इस्तेमाल अपनी सुंदरता देखने के लिए किया जाता है, लेकिन वास्तु दोष को दूर करने में यह भी एक अहम भूमिका निभाता है। अगर आपके घर के सामने कोई खंभा या पेड़ है, तो आप खिड़की के बाहर की तरफ दर्पण को लगाकर वास्तु दोष को दूर सकते हैं।
3.सुनहरी मछली: गोल्डन फिश के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह भी वास्तु दोष को दूर करने में मददगार है। वास्तु के अनुसार इसे घर पर रखने से धन में कभी कमी नहीं आती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
3.मेंढ़क: वास्तु शास्त्र में तीन टांग वाले मेंढ़क को सुख-समृद्धि का प्रीतक माना जाता है। इसे अगर आप अपने घर के दरवाजे के पीछे लगाते हैं, तो आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
4.श्रीयंत्र: श्रीयंत्र देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। श्रीयंत्र को अष्टधातु से बनाया जाता है। इसे घर में रखने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






