- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, Lunch, summer dishes, sunday special
Vegetable Raita Recipe: गर्मियों में रायता खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. वहीं चावल या पुलाव के साथ रायते का स्वाद दोगुना हो जाता है. ऐसे में आप वेजिटेबल रायता (Vegetable Raita Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. वेजिटेबल रायता खाने में स्वादिष्ट होने के अलावा पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. वहीं गर्मी के मौसम में वेजिटेबल रायते के साथ पुलाव का सेवन बेस्ट हो सकता है. तो आइए जानते हैं वेजिटेबल रायता बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप महज 10 मिनट में टेस्टी और हेल्दी रायता रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ट्राई करें दिल्ली का मशहूर मोहब्बत का शरबत, रेसिपी भी है बेहद आसान, 10 में बनकर होगा तैयार
Ingredients
Method
वेजिटेबल रायता बनाने के लिए बॉउल में प्याज, खीरा, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया ले लें.
अब दही को अच्छी तरह से फेंट कर सब्जियों में मिक्स कर दें.
फिर इसमें भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक एड करें.
इसके बाद रायते में तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें.
अब तेल में जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ता डालकर भूनें. फिर इसे रायते में डालकर चला दें.
बस आपका वेजिटेबल रायता तैयार है. इसे पुलाव या चावल के साथ सर्व करें.






