Vidur Niti For Happy Life: आज भी लोग महात्मा विदुर की नीतियों का मानते हैं। महात्मा विदुर महाराजा धृतराष्ट्र के भाई और महामंत्री थे। महात्मा विदुर सत्य के साथ-साथ व्यवहार, धन और कर्म को भी विदुर नीति में सम्मिलित करते हैं। उन्होंने सुखी जीवन के लिए ऐसी कुछ आदतों की जानकारी दी है। जिन्हें अगर फॉलों किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी दुख नहीं आ सकता है।

आज ही करें इन बुरी आदतों का त्याग
महात्मा विदुर के अनुसार, मनुष्य को कभी भी अभिमान नहीं करना चाहिए , क्योंकि जो अभिमान करता है और दूसरों को कुछ समझता ऐसे लोगों के ज्यादा मित्र नहीं होते हैं और वह कभी कामयाब नहीं हो पाते हैं।
महात्मा विदुर के अनुसार, मनुष्य को कम बोलना चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति ज्यादा बोलता है वो बड़बोला होता है और ऐसी बातें भी बोल देता है जो नहीं बोलनी चाहिए। जिससे आगे चलकर उसका ही नुकसान होता है। इसलिए हमेशा सोच-समझकर बोलना चाहिए।
महात्मा विदुर के अनुसार, जिसे ज्यादा गुस्सा आता है। वह अपना ही नुकसान कर बैठता है। क्योंकि गुस्से में इंसान कई बार ऐसी चीजें कर देता है। जो उसके लिए आगे चलकर मुसीबत बन जाती है।
महात्मा विदुर के अनुसार, कभी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए और न तो कभी किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना चाहिए। क्योंकि इससे आपका ही नुकसान होता है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






