- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, energy booster, summer drinks
Virgin Mojito Recipe: गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और पसीने से निजात पाने के लिए लोग कई रिफ्रेशिंग ड्रिंक ट्राई करते हैं. ऐसे में आप वर्जिन मोजिटो (Virgin Mojito Recipe) की आसान रेसिपी भी फॉलो कर सकते हैं. वर्जिन मोजिटो पीकर आप गर्मियों को चुटकियों में गुडबाय कह सकते हैं. तो आइए जानते हैं रिफ्रेशिंग वर्जिन मोजिटो बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप ठंडे-ठंडे, चिल्ड और रिफ्रेशिंग ड्रिंक का घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – काले अंगूर और केले से बनाएं ब्लैक करंट बनाना स्मूदी, मिलेगा टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज
Ingredients
- 4-5 नींबू की स्लाइस
- 4-5 पुदीने की पत्ती
- 2 चम्मच पिसी हुई चीनी
- 6-7 आइस क्यूब्स
- सोडा या स्प्राइट
Method
रिफ्रेशिंग वर्जिन मोजिटो बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के स्लाइस, पुदीना पत्ती और चीनी ले लें.
अब इसे ओखली में रखकर हल्का सा कूट लें. फिर इसे सर्विंग गिलास में डालें.
इसके बाद गिलास में आइस क्यूब्स एड कर दें.
आखिर में सोडा या स्प्राइट डालकर गिलास को भर लें.
बस आपका रिफ्रेशिंग वर्जिन मोजिटो तैयार है. इसे लेमन स्लाइस से गार्निश करके सर्व करें.






