- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Fast, Vrat
इन दिनों सावन का महिला चल रहा है। इस दौरान ज्यादातर लोग उपवास रखते हैं। ऐसे में ज्यादातर फलाहार की चीजें बनती है। खासतौर से सोमवार पर तो ज्यादातर लोग उपवास रखते हैं। उपवास वाले दिन एनर्जेटिक रहना बहुत जरुरी है, वरना कमजोरी के कारण चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी हेल्दी फलहारी डिश बता रहे हैं, जो स्वाद में तो बेहद स्वादिष्ट है ही और साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होगी। हम बात कर रहे हैं ड्राईफ्रूट्स के हलवे के बारे में। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
Method
ड्राई फ्रूट्स का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप खजूर धो लें और फिर इसे इसकी गुठली निकालकर गूदे को बारीक काट लें।
अब आप अंजीर के बारीक टुकड़े कर लें।
फिर आप काजू, पिस्ता, अखरोट और बादाम को भी बारीक काट लें।
अब आप खजूर और अंजीर को छोड़कर बाकी सभी ड्राईफ्रूट्स मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
अब आप एक जार में खजूर एयर खजूर में दूध और थोड़ा सा घी डालकर पीस लें।
अब आप कढ़ाही गर्म करके उसमे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण डाल दें और फिर अंजीर-खजूर का पेस्ट डालकर 4-5 मिनट अच्छे से पका लें।
जब पेस्ट अच्छे से पक जाएगा तो इसकी खुशबू आने लगेगी। फिर आप गैस बंद करके हलवा ठंडा होने दें।
इस प्रकार आप फलहारी हलवा बनकर तैयार है।





