Vrishabh Rashi ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि को द्वितीय राशि के रूप में जाना जाता है। जिन लोगों के नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू और वो अक्षर से शुरू होते हैं, वह वृषभ राशि के लोग होते हैं। जैसा की आपने सुना होगा कि ग्रहों की दशा के कारण हमें कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे हमें आर्थिक और स्वास्थय से जुड़ी की समस्या होती है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को अगर ऐसी समस्या आ रही हैं, तो आप अपनी सुख-समृद्धि के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

वृषभ राशि के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातक अपनी समस्या को दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ का स्पर्श करके उसकी परिक्रमा करें। इसी के साथ पीपल वृक्ष के नीचे पुष्प अर्पित भी करना चाहिए। इससे आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होती है।
इसे अलावा, आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल का तेल भी जलाएं और जरूरतमंद लोगों को इमरती और उड़द की दाल या फिर दही बाटें। इससे आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी।
जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए वृषभ राशि के जातक हर शनिवार को हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करें। इस दिन आप काले या फिर नीले रंग के वस्त्र धारण न करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
वृषभ राशि वाले लोग मध्यमा उंगली में नीलम या काले घोड़े की नाल का छल्ला धारण करें। ऐसा करने से आपको कभी धन की कमी नहीं होती है और आप कई तरह के ग्रह दोष से भी मुक्त हो जाते हैं। अगर आप नीलम रत्न धारण करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत फलदाय है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






