Depression: आजकल लोगों का खाना उनके मूड पर तय होता है, जो तनाव और मानसिक स्वास्थय पर काफी गहरा प्रभाव डालता है। जो चीजें आप खाते हैं उसके कारण आपको चिंता, डिप्रेशन और कई पुराने मानसिक-स्वास्थ्य की स्थितियों के लक्षणों को पैदा करने या खराब करने के लिए प्रमुख मना गया है। जबकि इसके लक्षण और ट्रिगर प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग हो सकते हैं, वहीँ आपको बता दें कि कई शोध अध्ययनों में कुछ सामान्य खाद्य पदार्थ ऐसे पाए गए हैं जो चिंता पैदा कर सकते हैं।

क्या हैं वह पदार्थ जो बढ़ाते हैं तनाव
चीनी: चीनी हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। हम जितना ज्यादा चीनी का सेवन करेंगे हमारे लिए उतना ही नुकसानदायक है। इसके अलावा, ज्यादा चीनी खाने से डिप्रेशन और चिंता के लक्षण भी पैदा होते हैं।
तले हुए खाद्य पदार्थ: जंक फूड और तले हुए खाद्य पदार्थ, जैसे पिज्जा, फ्राइड चिकन, हैम्बर्गर और फ्राइज़ में बहुत कम पोषण तत्त्व होते हैं और शरीर के लिए इन्हें पचाना बेहद मुश्किल होता है। जब शरीर भोजन को पचाने में असमर्थ होता है, अतिरिक्त गैस, एसिड, और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल शिकायतें ऐसे लक्षण उत्पन्न कर सकती हैं जो चिंता को ट्रिगर करती हैं।
कैफीन: कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक्स, चॉकलेट और कुछ दर्द निवारक सहित कई उत्पादों में कैफीन पाया जा सकता है। बहुत से लोग कम मात्रा में कैफीन को सहन कर सकते हैं, लेकिन क्योंकि कैफीन केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, अत्यधिक सेवन से दिल की धड़कन, कंपकंपी, चिड़चिड़ापन और अनिद्रा हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






