- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
लंच में अगर आप रोज चावल, दाल, रोटी खाते हैं तो एक बार घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पुलाव बनाएं. यह जायके में तो बेहतरीन है ही, पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
कभी कभी मन होता है कि नॉर्मल भोजन से हटकर किचन में कुछ नया ट्राई किया जाए. खासतौर पर लंच टाइम में एक ही तरह का खाना बनाते बनाते उकताहट हो जाती है. ऐसे में अगर आप चावल की कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो वेज पुलाव एक अच्छा विकल्प है. आप इसमें अपने पसंद की हर तरह की सब्जी को इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे पोषण से भरपूर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पुलाव किस तरह बना सकते हैं, जो खाने में तो स्वादिष्ट हो ही, सेहत के लिए भी काफी अच्छा हो.
Ingredients
- बासमती चावल- 2 कप
- आलू - 2
- प्याज- 2
- टमाटर- 2
- शिमला मिर्च- 1
- मटर- 1/2 कप
- 4-5 लहसुन की कलियां
- अदरक - 2 इंच
- बटर -50 ग्राम
- तेल - 50 ग्राम
- जीरा - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च- 2-3
- हल्दी -1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर -1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- बिरयानी मसाला- 1 बड़ा चम्मच
- नमक, स्वाद अनुसार
- कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
- पानी- 2.5 कप
- नींबू रस- 1 छोटा चम्मच
Method
सबसे पहले चावल को धो ले और और पानी में 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर आप गैस पर कूकर रखे और उसमें थोड़ा-सा बटर और तेल डाल दें।
तेल गर्म होने पर आप इसमें जीरा और लाल मिर्च डालकर उसे तड़कने दें।
अब आप तेल में प्याज डालकर भूनें और फिर उसमे अदरक और लहसुन डालें।
अब आप तेल में आलू डालकर भूनें और उसके दो मिनट बाद कैप्सिकम और मटर भी डालें।






