- Prep
- 7h
- Cook
- 30 min
- Cuisine
- Indian, Punjabi
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
दोस्तों इस रेसपी मे हम तेल और भुने हुए मसालों का इस्तेमाल नहीं करेंगे । यह रेसपी उन लोगों के लिए काफी हेल्पफूल होगा , जिनके पास कुकिंग करने का टाइम नही होता या फिर उन लोगों के लिए जो बिना तेल के कुकिंग करना पसंद करते है ।
दोस्तों जब हम मसालेदार और चटपटे खाने के बारे सोचते है तो छोले का नाम हमारे दिमाक मे सबसे पहले आता है । यह बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटे होते है । लेकिन छोले मे बहुत अधिक मात्रा मे तेल का इस्तेमाल किया जिससे मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। तो अगर आप भी तेल परहेज करते है तो ये रेसपी आपके बहुत काम आने वाली है , क्योंकि इस आर्टिकल में हम बताएंगे की आप कैसे बिना तेल के स्वादिष्ट छोले की रेसपी बना सकते है ।
Ingredients
Method
दोस्तों बिना तेल के छोले बनाने के लिए सबसे पहले 1.5 कप काबुली चना ले । जिसे आप 5-6 घंटों के लिए भिगो कर रखे । अगर आप इसे सुबह बना रहे है, तो आप काबुली चना को रात को ही भिगो कर रख दे ।
अब छोले को तैयार करने से पहले इसमे पड़ने वाली सब्जीयो को काट कर तैयार कर ले । इसके लिए 2 छोटे प्याज को बारीक कट कर ले । साथ ही मे 2 हरी मिर्च ले ।
इसके अलावा 2 बड़े टमाटर ले फिर इसे बारीक काट ले । 6-7 लहसुन की कालियो के साथ 1 अदरक बड़ा टुकड़ा ले और इसे कद्दूकस कर ले ।
इसके अलावा गार्निश करने के लिए धनिया की पत्ती ले और इसे भी बारीक काट ले ।
दोस्तों छोले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 1 प्रेशर कुकर ले । फिर इसमे भिगोए हुए काबुली चना डाले । अब इस छोले मे सारे मसाले डाले, मसालों मे 1 चम्मच जीरा ,1 बड़ी इलायची , 1 तेज पत्ता ,2 छोटी दालचीनी , और 2 लॉंग ले ।
फिर इसके बाद इसमे कटे हुए प्याज, टमाटर , मिर्च , और अदरक लहसुन का पेस्ट डाले । और इन सब को डालने के बाद इसमे 1 कप पानी डाले ।
पानी डालने के बाद इसमे 1 चम्मच गरम मसाला , 1 चम्मच छोले मसाला , 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर , 1 छोटी चम्मच कसमिरी लाल मिर्च और स्वादनुसार नमक डालकर इन सब को अच्छे से मिक्स करे
सब को मिक्स करने के बाद , प्रेशर कुकर को बंद करे , फिर इसे तेज आंच पर रखकर पकने दे । इसे पहली सिटी आने तक तेज आंच पर पकाये, फिर 1 सिटी आने के बाद इसे माध्यम आंच पर रखकर 7-8 सिटी आने तक पकाये ।
माध्यम आंच पर 7-8 सिटी आने के बाद , गैस को बंद कर दे , और कुकर से पूरा प्रेशर निकाल दे। फिर ढक्कन खोल कर छोले चेक कर ले , की ये अच्छे से पके है या नहीं ।
छोले पक जाने के बाद अगर इसे और गाढ़ा करना है तो आप इसमे 1 छोटी चम्मच गरम मसाला डालकर इसे तेज आंच पर 5 मिनट के लिए पक ले । अगर आप को छोले को और गाढ़ा बनाना चाहते है तो आप इसे तेज आंच पर और 5 मिनट पका ले ।
जब छोले पक जाए तब गैस को बंद कर दे , और फिर इसमे बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दे ।
इसे बाद आप का गर्मागरम छोले बनकर तैयार है । इस तरीके से छोले झटपट बन जाते है और खाने मे भी बहुत स्वादिष्ट लगते है।
अगर आप इसे चावल के साथ खाना चाहते है तो आप इसका ग्रेवी थोड़ा पतला रखे । अगर आप इसे पूरी के साथ खाना चाहते है तो आप इसके ग्रेवी गाढ़ा रखे।






