- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch
आलू की कचौरी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बेहद खस्ता और परत वाली आलू की कचौरी बनाना बता रहे हैं। आप घर पर आसानी से मार्केट जैसी आलू की कचौरी बनाकर खा सकते हैं। जानिए रेसिपी।
त्योहार हो या फिर घर में कोई मेहमान आएं, आलू की कचौरी सभी को खूब पसंद आती हैं। चाय के साथ आलू की खस्ता कचौरी खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। हालांकि बहुत सारे लोगों की शिकायत होती है कि उनकी आलू की कचौरी इतनी खस्ता नहीं बनती जितनी मार्केट में मिलने वाली कचौरियां होती है। आज हम आपको लेयर वाली एकदम क्रिस्पी और खस्ता आलू की कचौरी बनाना बता रहे हैं। एक बार इस तरह कचौरी बनाकर जरूर खाएं। होली पर घर में मेहमानों को आप ये कचौरियां बनाकर खिला सकते हैं। जानिए आलू की खस्ता कचौरी बनाने की आसान रेसिपी?
Ingredients
- 2 कप आटा
- 1 कप सूजी
- तेल तलने के लिए
- नमक स्वादानुसार
- 250 ग्राम आलू
- ½ छोटा चम्मच हींग
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 से 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 से 4 बड़े चम्मच हरा धनिया
- 2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
Method
सबसे पहले आप आटा को गूंथ लीजिए और इसे ½ घंटे के लिए ढककर रख दें। इसके बाद आलू को कुकर में अच्छी तरह उबालकर छीलकर मैश कर लीजिए।
इसके बाद अब एक पैन में तेल गर्म कर लें और उसमें मैश किए हुए आलू और पिट्ठी के लिए बताए गए सारे मसाले डालकर 2-3 मिनट तक फ्राई कर लें।
इसके बाद आप कचौरी की स्टफिंग को ठंडा होने के लिये किसी बर्तन में निकाल लें। अब आटे से एक छोटी लोई तोड़कर थोड़ा बड़ा करके उसमें एक या डेढ़ छोटी चम्मच स्टफिंग भर दीजिए।
अब कचौरी को किनारों से मोड़कर अच्छे से बंद कर दें। इसके बाद आटे को हाथ से थोड़ी सी चिकनाहट लगाकर बेल लीजिए।
अब सारी कचौरियों को इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए और ब्राउन होने तक तल लीजिए।






