- Prep
- 5h
- Cook
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, Snacks
बारिश के मौसम में कुछ हल्दी और चटपटा खाने का मन है तो आप चने की टिक्की बनाकर खा सकते हैं। चने की टिक्की आलू टिक्की से ज्यादा हेल्दी होती है। इसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं काले चने की टिक्की.
बारिश का मौसम आते ही कुछ तला भुना खाने का मन करने लगता है। वैसे ज्यादा फ्राइड चीजें सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं। हां अगर आप घर में कोई चीज बना रहे हैं तो कभी-कभी खा सकते हैं। बरसात के दिनों में चाट-समोसे देखते ही खाने का मन करने लगता है। अगर आपको भी कुछ चटपटा और फ्राइड खाना है तो टिक्की खा सकते हैं। आज हम आपको हेल्दी टिक्की बनाना बता रहे हैं। जिसे काले चने और बेसन से तैयार किया जाता है। इसे डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे बनाएं चने की टिक्की और इसे कैसे खाएं.
Ingredients
Method
सबसे पहले आप भीगे हुए काले चने को एक पैन में डालकर नरम कर लें।
आप पैन में तेल लें और फिर उसमें जीरा , धनिया पाउडर, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च डालकर मिक्स करें और साथ में काले चने डालकर उन्हें फ्राई कर लें।
अब आप इसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर सभी को मिक्स कर लें।
अब आप चने में 1/4 कप पानी डालकर मिक्स करें और इसे 2-4 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर पकने दें।
जब तक चने हल्के सॉफ्ट ना हो जाएं, आपको इसे तब तक पकाना है।
अब गैस को बंद कर दें और चने को प्लेट में निकाल कर हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने के बाद आप चने को मिक्सर में पीस लें।
अब आप चने के पेस्ट में आलू और पनीर को कद्दूकस करके डाल दें।
इस मिश्रण में 1/2 छोटी चम्मच नमक, हरा धनिया डालकर मिला दें अब इसको टिक्की जैसी शेप में बना लें।
इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवे पर एक चम्मच घी डालें और इसके गर्म होने पर कबाब को तवे पर सुनहरा होने तक सेक लें।
अब तैयार हैं काले चने के कबाब। आप इन्हें सॉस या चटनी के साथ खाएं।
अब एक प्लेट में, 2 टिक्की लें, ऊपर से हल्का सा भीगा हुआ बूंदी डालें. इसके ऊपर दही अच्छे से फेटी हुई डाले अपने हिसाब से, मीठी चटनी और हरी चटनी भी डालें.
उपर से आमचूर पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, चाट मसाला डालें.
अब सेव डालें, क्रश किया हुआ पापड़ी और कोतमीर डालकर सर्व करें






