- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 19 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- monsoon dishes, Snack
वीकेंड आने वाला है जो बच्चों के लिए सबसे खास दिन होता है। इस दिन स्कूल जाने या पढ़ाई को लेकर ज्यादा चिंता नहीं होती. ऐसे में बच्चे कुछ खास खाना चाहते हैं जो उनके वीकेंड को मजेदार बना सके। इसलिए आज हम आपके लिए तुरंत तैयार होने वाली ‘समोसा चाट’ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. तो आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.
Ingredients
- 4 समोसा
- 6 पापड़ी
- 3 टेबल स्पून दही
- 1/4 टेबल स्पून प्याज़
- 1/4 टेबल स्पून टमाटर
- बारीक कटा हरा धनिया
- 2 टी स्पून धनिया की चटनी
- 2 टी स्पून इमली की चटनी
- 1/2 टी स्पून चाट मसाला
- 1 कप सेव
- स्वादानुसार नमक
Method
सबसे पहले आप 4 गर्म समोसे लें और एक प्लेट में उन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़कर रख लें।
फिर आप उसके ऊपर पपड़ी तोड़कर डाल दें।
अब समोसे के ऊपर फेंटा हुआ दही डालें।
साथ में इमली की चटनी, हरी चटनी, कटा हरा धनिया, नमक, चाट मसाला, हरी मिर्च, अनार दाना डालें।
अंत में आप समोसा चाट पर सेव, प्याज, धनिया और टमाटर से गार्निश करें।
इस प्रकार आपकी टेस्टी समोसा चाट बनकर तैयार है।






