- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Cuisine
- Punjabi
- Course
- Breakfast
बच्चे हों या बड़े, पराठा तो सभी को खूब पसंद आता है। हमारे देश में आलू के पराठे, मेथी के पराठे, प्याज के पराठे, पनीर के पराठे, मिक्स पराठे और ना जाने ऐसे कितने ही तरह के पराठे बनाए जाते हैं। इन्ही में से एक पराठा होता है, लच्छा पराठा (lachha paratha)। यदि आप पराठा में कुछ नया ट्राई करना है तो लच्छा पराठा बनाइए और अगर पंजाबी आलू लच्छा पराठा (Aalu lachha paratha recipe) बनाए जाए फिर तो सोने पर सुहागा हो जाएगा।
लच्छा पराठे की इस तस्वीर को देखकर ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा न, तो फिर ज़रा सोचिए, यदि आपके सामने गरमा-गरम आलू लच्छा पराठा (Aalu lachha paratha recipe) परोसा जाए तो… बाजार में रेस्टोरेंट के अलावा घरों में भी इसे खूब बनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी आलू का लच्छा पराठा (Aalu lachha paratha recipe) ट्राय किया है। यह खाने में बहुत ही करारा होता है और अंदर आलू मसाले का मजा। इस बार हम आपको पंजाबी आलू लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक कटोरे में आलू को कद्दूकस कर लें।
फिर उस आलू में प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ता,गरम मसाला, आमचूर पाउडर और नमक डाल कर मिला लें।
फिर उसमें जीरा डालकर अच्छे से मिला लें।
अब आटे की एक लोई बना लें और उसे रोटी के जैसा बेल लें।
अब आप सूखे आटे का प्रयोग ना करें।
अब अपने दोनों हाथों का प्रयोग कर उस बिले हुए आटे को दोनों तरफ से रॉल बना लें।
रोल के दोनों कॉर्नर को हाथों से अंदर कर दें, इससे आपकाआटा वेस्ट नहीं होगा।
फिर उसमे थोड़ा सा तेल लगाकर उसे जलेबी की तरह गोल लपेट ले और उसे नीचे से बंद कर दें।
अब ऊपर से बटर लगाकर उसको हाथ से दबा कर बेल लें।
अब पराठे को सेकने के लिए तवे पर डाल दीजिये और उसके दोनों तरफ घी या तेल लगा दें।
दोनों तरफ से अच्छे से पक जाने पर उसे निकाल लें और इस तरह आपका गरम-गरम क्रिस्पी पराठा बन कर तैयार है।






