- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, rajasthani
- Course
- Breakfast, Snack
बारिश के मौसम में पकौड़े और कचौड़ी जैसी चीजों को खाने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आपने भी कभी मूंग दाल की कचौड़ी नहीं खाई है, तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।
मॉनसून ने दस्तक दी नहीं कि लोगों की किचन से पकौड़े और कचौड़ियों की खुशबू आने लगती है। क्या आप भी कचौड़ियां खाने के शौकीन हैं? अगर हां, तो आज हम आपको न केवल टेस्टी बल्कि कचौड़ियों की एक हेल्दी रेसिपी के बारे में बताएंगे। आप शाम के समय चाय के साथ इन कचौड़ियों के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि मूंग की दाल से आप कैसे कचौड़ियां बना सकते हैं।
Ingredients
- आधा कप मूंग की दाल
- 2 टेबल स्पून वेजिटेबल ऑयल
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 1/2 टी स्पून नमक
- 1/8 टी स्पून हींग
- 2 टी स्पून हरी मिर्च
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून खसखस
- 2 टेबल स्पून इमली का गुदा
- 2 टी स्पून चीनी
- अदरक
- गरम मसाला
- नारियल
- 1 कप मैदा
- 3 टेबल स्पून घी/तेल
- 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1/2 टी स्पून नमक
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
Method
सबसे पहले दाल को एक मिक्सर जार में डालकर दरदरा सा पिस लें, फिर एक फ्राई पैन में तेल गरम करें, उस में अदरक, हरी मिर्च और हींग डालकर भूनें।
फिर इसमें दाल, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च , खसखस और नारियल डालकर थोड़ा ओर भूनें।
फिर इसमें एक चौथाई कप पानी डालकर दाल को कम आंच पर पकने दें। फिर एक बर्तन में इमली और शक्कर को मिलाकर अलग रख दें।
ऊपरी हिस्सा बनाने के लिए मैदे को बेकिंग पाउडर और नमक, थोड़ा घी और पानी डालकर मिक्स करें।
फिर दाल के मिश्रण की गोल गोटियां बना लें। मैदे की लोई को तोड़कर इसमें दाल की गेंद को भरकर इसे धीरे-धीरे आस पास से फटी गेंद जैसा बना लें।
फिर एक कढाई में तेल को गर्म करके, धीमी आंच पर इन कचौरियों को हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।
आपकी कचौरियां बनकर तैयार हो चुकी है , इसे चटनी के साथ आप सर्व कर सकते हैं।






