- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
Aam Panna Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अलग-अलग एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. वहीं गर्मियों में आम पना भी कई लोगों की पहली पसंद होता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर आम पना (Aam Panna Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. आम पना ना सिर्फ पेट को ठंडा रखने में सहायक होता है बल्कि इसे गर्मियों का बेस्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर आम पना बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप गर्मी को मिनटों में छूमंतर कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ठंडा-ठंडा शेक पीना भला किसे पसंद नहीं होता है. ऐसे में आप Kesar Pista Shake Recipe फॉलो कर सकते हैं.
Ingredients
- 2 कच्चा आम
- 2 चम्मच चीनी
- ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 4-5 पुदीना की पत्ती
- ½ नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- आइस क्यूब्स
Method
आम पना बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर छील लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में आम डालें. फिर इसमें चीनी, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और पुदीना की पत्ती डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें. फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर एड कर दें.
अब सर्विंग गिलास में आइस क्यूब्स डालें और आम का पेस्ट डालकर पानी मिलाएं.
आखिर में नींबू का रस डालकर चलाएं और ठंडे-ठंडे आम पना का लुत्फ उठाएं.






