- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snack
यदि आपके घर में कोई मेहमान आने वाले हैं या फिर कोई ख़ास अवसर है तो हम आपको आज एक ऐसी खास स्नेक की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ़ करता है। हम बात कर रहे हैं बादाम के कटलेट के बारे में। आज तक आपने आम कटलेट तो खूब खाए होंगे लेकिन शायद ही कभी बादाम का कटलेट खाया होगा। ये खाने में बेहद ही लाजवाब लगता है। साथ ही बड़ी ही आसानी से बन भी जाता है। तो चलिए हम जानते हैं बादाम कटलेट बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- आलू उबले हुए दो कप
- नमक स्वाद अनुसार
- बादाम क्रश किया हुआ आधा कप
- तेल 3 से 4 चम्मच
- डीप फ्राई करने के लिए दो कप तेल
- जरा दो चम्मच
- अदरक बारीक कटी हुई एक चम्मच
- हल्दी आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- हरी मिर्च बारीक कटी दो चम्मच
- हरा प्याज आधा कप
- अंडे दो
- मैदा एक कप
- ब्रेड क्रम 1 कप
Method
बादाम कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें और उसमें तेल डालें।
फिर आप तेल में जीरा, हरी मिर्च, अदरक, क्रश किया हुआ बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप तेल में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और मैश किया हुआ आलू डालकर मिक्स कर लें। साथ ही आप इसमें नमक डालकर तीन से चार मिनट तक पकाएं।
जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप गैस बंद करके कढ़ाई को गैस पर से उतार लें और मसाले में बारीक कटे प्याज मिला दें।
फिर आप मसाले को ठंडा करने रख दें।
फिर आप एक प्लेट में मैदा, एक कटोरी में फेटा हुआ अंडा और एक कटोरा में ब्रेड क्रंब्स रेडी रखें।
फिर आप आलू के मसाले से कटलेट को शेप देकर इसे मैदा, फेटा हुए अंड लगाएं और फिर आखिर में इसे ब्रेड क्रंब्स में कोट कर लें।
अब आप कटलेट को गर्म तेल में तल लें।
इस प्रकार आपका बादाम कटलेट बनकर तैयार है। आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर दें।






