- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Side Dish, Snack
आपने सैंडविच खाते वक्त ध्यान दिया होगा कि उसमें एक स्पेशल ग्रीन चटनी (Pyaj Pudina Chutney Recipe) का प्रयोग किया जाता है, जो बेहद टेस्टी होता है। तो क्या आप इस चटनी को घर पर बनाना चाहते हैं? तो आइए आज हम आपको बताते हैं स्वादिष्ट सैंडविच चटनी कैसे बनाई जाती है। यह चटनी चाट मसाला के साथ पुदीना और धनिया पत्ती से तैयार किया जाता है। तो आइए जानते हैं।
Ingredients
- 1 कप धनिया
- ½ कप पुदीना
- 2 टेबल स्पून मूंगफली, भुना हुआ
- 1 इंच अदरक
- 3 पुत्थी लहसुन
- ½ टी स्पून जीरा
- ½ टी स्पून चाट मसाला
- 2 टेबल स्पून नींबू
- ¼ टी स्पून चीनी
- ¼ टी स्पून नमक
- 3 हरी मिर्च
- ¼ कप पानी
Method
सबसे पहले एक छोटे ब्लेंडर लीजिए और उसमें 1 कप धनिया, ½ कप पुदीना, 2 बड़े चम्मच मूंगफली, 1 इंच अदरक, 3 पुत्थी लहसुन, 3 हरी मिर्च और 2 बड़े चम्मच नींबू लें। अब इसमें जीरा, चाट मसाला, चीनी और नमक मिला लीजिए।
इसके बाद अब इसमें कप या आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना पेस्ट पाने के लिए ब्लेंड कर लें और अंत में, सैंडविच चटनी को जार में स्टोर करें या ककड़ी रखकर सैंडविच तैयार करें।






