- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
बारिश का मौसम हो और ऐसे मौसम में कुछ फ्राई पकवान ना खाया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। बारिश के मौसम में लोगों को कुछ ना कुछ अलग पकवान चाहिए होते हैं। लेकिन समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी ही खास डिश बता रहे हैं, जिसे खाकर आपके घरवाले आपकी तारीफ करते रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं आलू की पूड़ी के बारे में। आलू की पूड़ी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं होता है। बारिश के सुहाने मौसम में आलू की पूड़ी सोने पर सुहागा हो जाएगा। तो चलिए जानते आलू की पूड़ी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- गेहूं का आटा- 3/4 कप (135 ग्राम)
- आलू- 2 उबले हुए
- सूजी- 3/4 कप (135 ग्राम)
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन -1/4 छोटा चम्मच
- जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
- तेल- पूरी तलने के लिए
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक- स्वादानुसार
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में सूजी लें और साथ ही आटा भी लें।
अब इसमें आप उबले हुए आलू की मैश करके डाल दें।
अब आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक, धनिया, अजवाइन, हींग और धनिया पाउडर डालकर सबको हाथ से मसल लें।
फिर आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
आटे को गूंथने के बाद आप इस पर हल्का-सा तेल लगाए और फिर इसे 10-15 मिनट तक ढंककर रख लें।
अब आप आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और इसकी पूड़ी बेलकर तेल में अच्छे से तल लें।
इस प्रकार आपकी टेस्टी आलू की पूड़ी बनकर तैयार है।






