- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
खाने का असली मज़ा जब आता है, जब हमें हमारी मनचाही डिश खाने को मिलती है। ऐसी ही एक डिश मलाई कोफ्ता है, जिसके स्वाद के लोग दीवाने हैं। आमतौर पर लोग बाहर होटल में जाकर कोफ्ता खाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये डिश घर पर नहीं बनाई जा सकती है। अगर आप भी यही सोचते हैं तो आप गलत है। कोफ्ता एक ऐसी डिश है जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आज हम आपको आलू से बने कोफ्ते की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आलू तो हर किसी को पसंद होता है। आलू से बनी तमाम डिश काफी टेस्टी होती है। ऐसे ही आलू का कोफ्ता भी खाने में लाजवाब लगता है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं आलू कोफ्ता की टेस्टी और आसान सी सब्जी।
Ingredients
Method
आलू कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू उबाकर उन्हें छीलकर रख लें और उन्हें मैश कर लें।
इसके बाद आप मैश किए हुए आलू में अरारोट, कटा हरा धनिया और नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर आप हथेली पर आलू का मिश्रण रखकर उसमें काजू के टुकड़े डालकर उसकी बॉल्स बनाएं।
अब आप इन बॉल्स को फ्राई कर लें।
अब ग्रेवी बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें।
फिर आप क्रीम को अच्छे से फेंट लें।
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें जीरा और प्याज डालकर भून लें।
फिर आप इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च डालकर 5-7 मिनट तक पका लें।
इसके बाद आप कड़ाही में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालें और इसे अच्छे से भून लें और फिर गैस बंद कर दें।
मसाला ठंडा होने के बाद आप उसे मिक्सर में पीस लें।
अब आप वापस एक कड़ाही में तेल डाल लें और फिर उसमें ये मसाला डालकर उसमें क्रीम को मिला लें।
इसे तब तक भूनें जब तक मसाला तेल ना छोड़े।
ग्रेवी अच्छे से भून जाने के बाद आप इसमें जरुरत अनुसार पानी डाल लें और उसमें उबाल आने दें।
फिर आप ग्रेवी में कोफ्ता डालकर उसे पका लें।
सब्जी पक जाने के बाद आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और इसे रोटी, पराठे के साथ सर्व कर दें।






