- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
कढ़ी हर मौसम में खाई जाती है चाहे वो गर्मी हो या सर्दी। लेकिन गरमा-गरम कढ़ी खाने का मजा तो ठंडे मौसम में ही आता है। बारिश का मौसम दस्तक चुका है। ऐसे में गरमा-गरम कढ़ी पीने का भी अपना अलग ही मजा है। आमतौर पर कढ़ी बेसन की बनती है, लेकिन अगर इसे नए तरीके से बनाना हो तो आप उड़द दाल से भी स्वादिष्ट कढ़ी तैयार कर सकती हैं। उड़द दाल की कढ़ी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती है। तो चलिए जानते हैं उड़द दाल की कढ़ी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- उड़द दाल 4 कप
- नमक 2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्ची 4 बारीक कटी हुई
- अदरक एक चम्मच ग्रेट किया हुआ
- हरा धनिया
- हींग दो चुटकी
- तलने के लिए सरसों का तेल
- दही डेढ़ कप
- जीरा एक छोटी चम्मच
- हल्दी आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
Method
सबसे पहले आप उड़द दाल को अच्छे से धोकर उसे करीब 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
फिर आप इसका पानी हटाकर दो-तीन चम्मच दूसरा पानी डालकर पीस लें।
अब आप दाल के पेस्ट को एक कटोरे में निकालकर उसमें नमक, हरी मिर्च और अदरक ग्रीटेड करके डाल दें।
अब आप इस पेस्ट में हरा धनिया और एक चुटकी हींग डालकर मिक्स करें।
अब आप गरम तेल में पकौड़ों को अच्छे से तल लें और इन्हें एक प्लेट में अलग रख लें।
अब आप एक जार में दही को फेट लें और फिर उसे एक कटोरे में निकाल लें।
अब आप इसमें 4 कप पानी डाल लें।
अब कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा, ग्रेटेड अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, साबुत हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, हींग डालकर भून लीजिए।
आप इसे तेज आंच पर उबाल आने तक पकाएं।
अब आप इसमें थोड़ा सा पानी और पीसी मिर्च डाल दें और कढ़ी को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें।
15 से 20 मिनट तक पकाने के बाद आप कढ़ी में नमक और पकौड़े डाल दीजिए।
फिर आप इसमें तड़का लगाकर डाल दीजिए।
इस प्रकार आपकी उड़द डाल की कढ़ी बनकर तैयार है।






