- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 44 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बिरयानी को ढेर सारे मसलों के साथ मिलाकर बनाई जाती है। बिरयानी का नाम सुनते हीं सभी की जीभ लपलपाने लगती है। जिस तरह नॉन-वेज लवर्स मटन-चिकन बिरयानी खाना पसंद करते हैं उसी तरह शाकाहारी लोग वेज बिरयानी खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि बिरयानी बनाना बहुत कठिन काम है। इसलिए सभी बाहर होटल में जाकर खाते हैं। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी बिरयानी बनाना सिखा रहे हैं, जिसे खाकर आप चिकन मटन की बिरयानी हमेशा-हमेशा के लिए भूल जाएंगे।
हम बात कर रहे हैं कटहल की बिरयानी (Veg Kathal Biryani) के बारे में। यह खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। आप इसका सेवन शाम के समय भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कटहल की बिरयानी बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
कटहल बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को काटकर गूदे को निकाल लें।
फिर आप प्याज और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म कर लें।
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटा हुआ प्याज डालकर भूनें।
प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाने पर आप उसे एक प्लेट में अलग निकालकर रख दें।
इसके बाद एक-एक करके काजू और बादाम को भूनकर अलग प्लेट में निकल लें।
फिर आप कड़ाही में कटहल को अच्छे से फ्राई करके अलग रख दें।
जब कटहल थोड़ा सा भुन जाए तो उसी कढ़ाई में फ्राई हुई प्याज डाल दें।
अब इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, बारीक कटी हरी मिर्च, काली मिर्च, केसर और नमक डाल दें।
इन सभी को मिक्स करने के बाद आप मसाले में अदरक लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिला लें।
फिर आप इसे 20 से 25 मिनट के लिए पकाने के लिए छोड़ दें।
अब चावल को आधा पका कर उतार लीजिए।
अब एक पैन लें और उसमें चावल की पहले एक परत बना लें।
उसके ऊपर कटहल के तैयार मसाले की परत चढ़ा लीजिए।
फिर आप मसाले के ऊपर चावल की एक और परत बना लें और उसके ऊपर फिर से कटहल और मसाले डाल लीजिए।
ऐसे करके परत दर परत तैयार कर लीजिए।
अंत में आप सबसे ऊपर काजू, बादाम, केसर और तली हुई प्याज डालकर कड़ाही ढ़क दें।
आप इसे करीब 20 मिनट तक धीमी आंच में पकने दें।
इस प्रकार आपकी कटहल बिरयानी बनकर तैयार हो गई है। आप इसके ऊपर हरा धनिया गार्निश करके सर्व कर दीजिए।






