- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, healthy breakfast, Snacks
अक्सर खाने में बने चावल बच ही जाते हैं। ज्यादातर लोग या तो इन चावल को दोबारा दाल से खा लेते हैं और या फिर इसे फ्राई करके खा लेते हैं। लेकिन इस बार आप बचे हुए चावल की पूड़ियाँ बनाकर देखें। चावल की पूड़ी स्वाद में अलग और खाने में भी क्रिस्पी लगती है। बच्चों से लेकर बड़ो तक हर कोई इसे खाना पसंद करेगा। इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनती है चावल की पूड़ी (Leftover Rice Puri)।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप बचे हुए चावल को बाउल में निकालकर उसमें नमक और लाल मिर्च मिलाकर रख दें।
फिर आप एक थाली में गेंहू का आटा लेकर उसे गूंथ लें।
फिर आप इसकी लोई बनाकर बेल लें और इसके बीच में चावल भर दें।
फिर आप लोई को हाथ से दबाकर वापस गोल कर लें।
अब आप पूड़ियों को हल्के हाथों से बेलकर उसे तेल में अच्छे से फ्राई कर लें।
इस प्रकार आपकी बचे हुए चावल की पूड़ी बनकर तैयार है। आप इसे सब्जी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।






