- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Fast
Aloo Rasedar Vratwali Recipe In Hindi: हमारे भारत में रोजाना हीं कोई न कोई व्रत होता हीं है, जिसमें व्यक्ति अपने ईष्ट को प्रसन्न रखने के लिए उपवास करता है। अभी कुछ ही दिनों में नवरात्र शुरू होने वाले हैं, इस दिन में हमारी सबसे बड़ी फजीहत यह रहती है कि क्या बनाएं और क्या नहीं? हमने आपको पहले भी नवरात्र व्रत में खाने के लिए रेसिपी बताई है, जैसे (Vratwali Kheer kaise Banaye) और अब हम आपको नवरात्र व्रत के दिन आलू की रसेदार सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपको एक अलग टेस्ट देगी और यह बनाने में भी काफी आसान होती है।

Also Read: Nariyal Laddu Recipe In Hindi: नवरात्र में बनाएं झटपट नारियल के लड्डू
आज हम आपको इस पोस्ट के द्वारा यह बताऐंगे कि किस तरह से आप आलू की रसेदार व्रतवाली सब्जी (Aloo Rasedar Navratra Vrat Recipe In Hindi) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें घी को गर्म करके जीरा डालें और जब यह हल्का चटकने लगे , तब आप इसमें दही डालकर तब तक पकाएं, जब तक घी अलग-थलग न हो जाए।
फिर आप इसमें अदरक पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर चम्मच की सहायता से मिक्स करें।
फिर इसमें आप आलू डालकर तेज़ आंच पर पकाएं और फिर इसमें एक कप पानी डालकर इसे थोड़ा उबलने दें।
फिर आप इसे आलू के गलने तक पकाएं। अब आप इसपर धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।






