- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast, Snack
आज के समय में आपने देखा होगा लोग खाने-पीने के काफी शौकीन होते जा रहे हैं। लोग बाहर का खाना छोड़ अब घर में ही तरह-तरह की डिश बनाने लगे हैं। नाश्ते में लोगों को हल्का लेकिन टेस्टी फूड्स खाना पसंद होता है। कई बार लोग नाश्ते में साउथ इंडियन डिश भी बनाते हैं। अगर आप भी कुछ अलग हटकर साउथ इंडियन डिश बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आलू उत्तपम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है साथ ही यह आसानी से बनकर भी तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं आलू उत्तपम बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- आलू उबले- 4-5
- पनीर कद्दूकस- 2-3 टेबलस्पून
- प्याज- 1
- कॉर्न फ्लोर- 1 टेबलस्पून
- पोहा- 1 टेबलस्पून
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
- राई- 1/2 टी स्पून
- हरी धनिया पत्ती कटी- 2 टेबलस्पून
- तेल- 2 टेबलस्पून
- नमक- स्वादानुसार
Method
सबसे पहले आप आलू उबालकर उन्हें छील लें और फिर कद्दूकस करके एक बाउल में निकाल लें।
अब इसी के साथ पोहे को 1 मिनट पानी में भिगोकर रखें और फिर उन्हें पानी में से निकालकर आलू में मिला दें।
अब आप प्याज को बारीक काटकर इस मिश्रण में मिक्स कर दें।
साथ ही आप आलू के मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा हरा धनिया, राई, कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स करें।
अब आप इसमें इतना ही पानी डालें जिससे कि ये मिश्रण तवे पर आसानी से फ़ैल जाए।
अब आप एक पैन या तवा गैस पर गर्म होने रखें और फिर उस पर आलू के बैटर को अच्छे से फैलाकर एक जैसा कर दें।
अब आप धीमी आंच में उत्तपम को पकने के लिए छोड़ दें।
आप इसे दोनों तरफ से अच्छे से तेल लगाकर सेंक लें।
फिर आप इसे प्लेट में निकालकर चटनी के साथ सर्व कर दें।
इस प्रकार आपका आलू उत्तपम बनकर तैयार हो चुका है।






