- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
पकौड़े हर किसी को पसंद होते हैं। इन्हें खाने का कोई टाइम नहीं होता है। चाहे सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय, हर समय पकौड़े खाना अच्छा लगता है। आज तक आपने कई तरह के पकौड़े खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी अरबी के पत्ते के पकौड़े खाए हैं? जी हाँ… हम बात कर रहे हैं अरबी के पत्ते के पकौड़े के बारे में। गरमा-गरम चाय के साथ यदि अरबी के पत्ते के पकौड़े मिल जाए, फिर तो बात ही निराली है। आइए जानते हैं घर पर अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने की रेसिपी क्या है।
Ingredients
- 4-5 अरबी के पत्ते
- 2 कप बेसन
- 7-8 लहसुन की कलियां
- प्याज स्लाइस में कटा हुआ
- 3-4 हरी मिर्च
- आधा चम्मच लाल मिर्च
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल
Method
अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छे से धो लें।
सूख जाने पर पत्तों के डंठल हटाकर अलग रख दें।
फिर आप एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
अब आप इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस घोल में आप अरबी के पत्तों को डाल दें और फिर इन पत्तों को गोल मोड़ते हुए रोल बना लें। आप चाहे तो इन्हें धागे से बाँध सकते हैं।
अब आप एक बर्तन में गर्म पानी रखिए।
पानी गर्म हो जाने पर आप उस बर्तन पर एक स्टील की छलनी रख दें और फिर उस पर रोल रखकर ऊपर से एक प्लेट ढंक दें।
अब स्टीम किए हुए पत्तों को गोल काट लें और इन्हें गर्म तेल में कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें।
इस प्रकार आपके अरबी के पत्ते के पकौड़े बनकर तैयार है।






