Acidity Solution: एसिडिटी की समस्या बहुत- से लोगों को होती है। इस वजह से बहुत लोग परेशान होते हैं। इसके पीछे कारण खानपान, गलत समय पर खाना, अनियमित दिनचर्या है। कई बार लोग एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत- सी दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। पर उन्हें कोई फर्क नजर नहीं आता है। लेकिन, आज हम आपको एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत- से घरेलु उपायों के बारे में बताएंगे।

ठंडा दूध पीएं
अगर आप एसिड रिफ्लक्स से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये एसिड को सोख लेता है। इससे एसिडिटी की समस्या दूर होती है। इसके लिए एसिडिटी होने पर ठंडे दूध का सेवन किया जा सकता है। आप चाहें तो दूध में अजवाइन मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
पके केले
पके केले खाने से एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है। पके केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। केला क्षारीय होता है, जो सीने की जलन से राहत दिलाता है। एक शोध में यह दावा किया गया है कि पके केले के सेवन से पेट से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
तुलसी के पत्ते का सेवन
तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो गैस, एसिडिटी और पेट फूलने से होने वाली समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। खासतौर पर तुलसी में एंटी-अल्सर गुण होते हैं। ये पेट के अम्लीय स्तर को कम करने में कारगर माने जाते हैं। इसके लिए आप तुलसी की चाय या काढ़े का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






