Home Remedies: सर्दी हो या गर्मी पैरों से आने वाली बदबू हमें बहुत परेशान करती है। बहुत- से लोग तो इस समस्या से बहुत परेशान रहते है। जूते और मौजे के कारण उनके पैरों में पसीना आ जाता है और इस कारण से जो बदबू आती है, उन्हें समाज में शर्मिंदा होना पड़ता है। आप इसे बदबू से छुटकारा पाने के लिए बहुत- से तरीकों का भी पता लगाते है। पर फिर भी उससे कोई फर्क नजर नहीं आता है, तो आप फिक्र मत करिए क्योंकि इस आर्टिकल में आपको हमने जो घरेलू उपाय बताएं हैं, उससे आपको जरूर फायदा नजर आएगा।

नमक का पानी
अगर आप पैरों की दुर्गंध की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए आप नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें 2 चम्मच नमक मिला लें। अब इस पानी में पैरों को 20 मिनट तक डुबो कर रख दें। ऐसा हफ्ते में 3- 4 बार करने से फायदा होगा।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने में काफी मददगार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस पानी में 15 मिनट तक पैरों को भिगोकर रखें और फिर पैरों को अच्छे से पोंछ लें।
विनेगर
पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में एक बार सिरके को पानी में मिलाकर उसमें अपने पैरों को 30 मिनट तक डुबोकर रख दीजिए। ऐसा करने से न सिर्फ पसीने की बदबू दूर होगी, बल्कि बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाव होगा।
चाय का पानी
चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इन्फेक्शन से बचाने के साथ-साथ उन्हें मारने में भी मददगार होते हैं। ऐसे में पैरों की बदबू की समस्या से निजात पाने के लिए आप चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में 2 टी बैग डालकर 15 मिनट तक उबाल लें। अब जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसे किसी टब या बाल्टी में डालकर 30 मिनट तक पैरों को इसमें डूबा रहने दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






