Paise Kamane Ke Jyotish Upay: हर इंसान चाहता है कि वह अपने परिवार को हर खुशी दे, उसे कभी किसी चीज की कमी ना होने दे, लेकिन लाख मेहनत के बाद भी उसके हाथ में पैसा नहीं रुकता है और वह चाह कर भी अपने परिवार की हर चाहत को पूरी नहीं कर पाता है। अगर आपको साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक समस्या जल्द से जल्द दूर हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं वह 4 उपाय क्या हैं। Also Read: Chanakya Niti: अगर आपका भी चल रहा है बुरा समय, तो इन चीजों को जीवन में करें शामिल

ईशान कोण को हमेशा साफ रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपको हमेशा अपने घर के ईशान कोण को साफ और पवित्र रखना चाहिए। क्योंकि यहां हमेशा पूजा घर बनाने की सलाह दी जाती है, तो ऐसे में भूलकर भी इस कोण को गंदा न रखें। अगर आप इस स्थान को पवित्र रखते हैं तो आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। Also Read: Health Tips: आपको भी है बीपी की समस्या? तो इस एक फल से दूर होगी सभी परेशानियां
घर में न लगाएं कांटेदार पौधे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर के अंदर कांटे या दूध देने वाले या फिर जहरीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा माना गया है कि ऐसे पौधे घर के लोगों के लिए और घर के लिए शुभ नहीं होते हैं।
बाथरूम और टॉयलेट को हमेशा बंद रखें
वास्तुशास्त्र में हमेशा यह बताया गया है कि घर के बाथरूम के दरवाजों को हमेशा बंद रखना चाहिए। अगर आपके घर के बाथरूम के दरवाजे खुले रहते हैं, तो इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। Also Read: Health Tips: होली के पर्व पर बच्चों की सेहत के साथ ना करें खिलवाड़, हो सकती हैं गंभीर समस्या
झाडू को छुपा कर रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में घर की झाड़ू को हमेशा छिपा कर रखना चाहिए। इसके अलावा, आप झाड़ू को धन या फिर पूजा स्थल के पास भी रख सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






