Health Tips: बच्चों से लेकर बड़े तक, हर कोई होली के त्योहार का इंतजार बेसब्री से करता है। यह त्योहार सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है, लेकिन होली के जश्न में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि यह त्योहार पानी और रंगों का होता है और इसलिए बच्चे (how to protect child from holi colours in hindi) इसमें ज्यादातर बीमार पड़ते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स…

केमिकल की बजाय हर्बल रंगों का करें प्रयोग
बच्चों की स्किन बहुत नाजुक होती है। ऐसे में केमिकल युक्त रंग या गुलाल बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है, तो बेहतर यही है कि आप उन्हें होली के लिए नेचुरल कलर दें , जिससे बच्चे एंजॉय कर सकें और सेफ भी रहें। Also Read: Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख को फेंकने की ना करें गलती, ये राख आपको बना सकती है मालामाल
रंग खेलने से पहले बच्चों को तेल मालिश करें
बच्चों को होली खेलना बहुत पसंद है, लेकिन कोई भी कलर उनको नुकसान पहुंचाए इसके लिए आपको उनकी बॉडी पर तेल की मालिश करनी चाहिए। इसके लिए आप नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read: Depression: सावधान! आपका खाना भी बन सकता है आपके डिप्रेशन की वजह, जानिए कैसे
फुल स्लीव कपड़े पहनाएं
बच्चों को जब भी होली खेलने के लिए भेजे तो उन्हें फुल स्लीव के कपड़े पहनाएं। इससे बच्चे का शरीर पूरा ढका होगा और रंगों का रिएक्श उनकी स्किन पर नहीं होगा।
सुरक्षित जगह का चुनाव करें
होली में काफी भीड़-भाड़ हो जाती है और ऐसे में बच्चों को अकेला छोड़ना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए बच्चों के लिए एक सुरक्षित स्थान का चयन करें। जहां वह जमकर एंजॉय कर सकें। Also Read: Cold Drink Side Effects: आपको भी पसंद है ना कोल्ड ड्रिंक? देखिए किस बीमारी का शिकार हो चुके हैं आप
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






