Cooking Tips: किचन में खाना बनाना बहुत- से लोगों का शौक होता है। रोज नई- नई डिश बनाना अपने परिवार के सदस्यों को चखाना उन्हें पसंद होता है, लेकिन कई बार डिश का स्वाद हमारी छोटी- सी गलती की वजह से बिगड़ जाता है। ऐसे में हमें कई बार अपनी गलती समझ आ जाती और डिश में रह गई कमी भी हम समझ जाते है। इससे हम अगली बार उस गलती को दोबारा नहीं दोहराते। आखिर गलतियों को कौन दोबारा दोहराना चाहता है। पर बहुत- सी ऐसी गलतियां होती है, जो हमारे डिश के स्वाद को खराब कर देती है और हम समझ भी नहीं पाते कि गलती है क्या। तो, आप बिल्कुल फिक्र नहीं करिए आज हम आपको किचन की कुछ टिप्स और अक्सर खाना बनाते समय होने वाली साधारण गलतियां बताएंगे। इससे आपका खाना और अधिक स्वादिष्ट और लाजवाब बनेगा।

1. सब्जी में दही और नमक का तालमेल:
बहुत- से लोग सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए उसमें दही डाल देते हैं, लेकिन वो लोग एक सबसे बड़ी गलती करते है। वो लोग नमक को दही के तुरंत बाद दाल देते है, जिससे दही फट जाती है और खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। हमेशा ध्यान रखें नमक को डिश में उबाल आने के बाद डालें।

2. रायते में नमक डालते समय रखें ध्यान:
बहुत- से लोग रायता बनाते समय सभी सामग्री को डालते हुए नमक भी डाल देते हैं, जिससे रायता और खट्टा हो जाता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें रायते में नमक सर्व करते समय ही डालें।

3. इडली को बनाएं मुलायम:
अगर आपको इडली खाना पसंद है, तो आप इडली के बैटर में थोड़ा सा साबूदाना और पिसी हुई उड़द की दाल मिलाकर इडली को नरम और स्पंजी बनाया जा सकता है।
4. मेथी के कड़वेपन को दूर करें:
मेथी का कड़वापन दूर करने के लिए उसमें थोड़ा सा नमक डालकर कुछ देर के लिए रख दें। कुछ देर बाद इसमें से कड़वाहट गायब हो जाएगी।

5. आलू के परांठे का टेस्ट बढ़ाइये:
आलू के परांठे खाना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन कुछ टिप्स की मदद से आप इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। आप आलू के मिश्रण में थोड़ी सी कसूरी मेथी डालकर परांठे को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।







