- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, cake, Dessert, sunday special
Oreo Truffle Cake Recipe: डेजर्ट में केक या पेस्ट्री बच्चों की फेवरेट होती है. वहीं कई बार बड़ों को भी केक खाने की क्रेविंग होने लगती है. ऐसे में आप सिर्फ 10 मिनट में ओरियो ट्रफल केक (Oreo Truffle Cake Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. जी हां, ओरियो बिस्कुट की मदद से आप घर पर चुटकियों में केक तैयार कर सकते हैं. वहीं चॉकलेटी टेस्ट के साथ ओरियो ट्रफल केक गर्मियों का बेस्ट डेजर्ट साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं ओरियो ट्रफल केक बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में ट्राई करें कोको बनाना स्मूदी की रेसिपी, 10 मिनट में बनेगा सुपर टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक
Ingredients
- 30 ओरियो बिस्कुट
- ½ लीटर दूध
- 1 चम्मच इनो
- 150 ग्राम डार्क चॉकलेट
- 3-4 चम्मच चॉकलेट वर्मीसीली
- गार्निश करने के लिए गोल्डन बॉल्स
Method
ओरियो ट्रफल केक बनाने के लिए सबसे पहले ओरियो बिस्कुट को तोड़कर मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
अब बिल्कुट को पीसकर पाउडर तैयार कर लें.
इसके बाद बॉउल में ओरियो बिल्कुट का पाउडर और दूध मिक्स करें.
फिर इसमें इनो पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं.
अब इस मिक्सचर को बेकिंग ट्रे में डालकर माइक्रोवेव में 5 मिनट तक बेक करें.
वहीं अगर आप चाहें तो इसे कुकर में भी बेक कर सकते हैं.
आपके केक का बेस तैयार है. अब डॉर्क चॉकलेट को पिघलाकर केक के ऊपर डालें.
आखिर में इसे चॉकलेट वर्मीसीली और गोल्डन बॉल्स से गार्निश करके फ्रिजर में रख दें.
कुछ देर ठंडा होने के बाद केक को निकालें और चॉकलेटी ओरियो ट्रफल केक का लुत्फ उठाएं.






