- Cook
- 5 min
- Total
- 5 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- summer dishes
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग बाहर आइसक्रीम और कुल्फी खाने जाने जाते हैं। इन सबके अलावा एक और चीज़ है जो इस तपती गर्मी में पेट को राहत देती है और वो है बर्फ का गोला। इन दिनों तो आइसक्रीम से ज्यादा बर्फ का गोला फेमस हो रहा है। खासकर बच्चों को इसका काफी शौक होता है।
लेकिन बाजार में मिलने वाले बर्फ के गोले में ख़राब कलर और बर्फ का इस्तेमाल होता है, जिससे तबीयत भी ख़राब हो सकती है। हालांकि ये सब सोचकर चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि आप घर पर भी बर्फ का गोला (Barf Ka Gola At Home) तैयार कर सकते हैं। हम आपको आज घर में बर्फ का गोला बनाने का आसान सा तरीका बता रहे हैं।
Ingredients
- आइस क्यूब
- आइसक्रीम स्टिक
- कांच का गिलास
- अपने पसंद का फ्लेवर
- काला नमक
Method
बर्फ का गोला बनाने के लिए आप सबसे पहले कुछ आइस क्यूब ले लीजिए।
फिर आप इसे क्रश करने के लिए मिक्सर जार में डालिए और इसे अच्छे से क्रश कर लीजिए।
फिर आप बर्फ को ग्लास में निकालिए और उसे अच्छे से दबाकर सेटल कर लीजिए।
अब आप बर्फ में स्टिक लगाकर उसे दबा दीजिए।
फिर आप स्टिक को खींचकर बाहर निकालिये और उसमें अपने मनपसंद कलर जैसे ऑरेंज या पिंक कलर डाल दीजिए।
कलर डालने के बाद आप ऊपर से इस पर काला नमक डाल दीजिए।
इस तरह आपका टेस्टी बर्फ का गोला बनकर तैयार है।






