- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, energy booster, summer dishes
हम आपको रिफ्रेशिंग कूलर बनाने के तरीके (Mango Banana Smoothie Easy Recipe) और इसे बनाने में लगने वाली सामग्री के बारे में बताने वाले हैं.
गर्मियों के मौसम (Summer Recipe) शुरू होते ही लोग आम का इंतजार करने लगते हैं. इस मौसम में लोग जमकर आम खाते हैं और उसे जुड़ी डिश भी बनाना पसंद करते हैं. इस समय उत्तर भारत में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है. ऐसे में इस मौसम में लोग कुछ ठंडा खाना या पीना (Summer Recipe) पसंद करते हैं. ऐसे में बच्चों को आम स्कूल जाते वक्त कुछ फ्रेश और एनर्जी से भरपूर ड्रिंक सर्व करना चाहते हैं तो आम और केले की स्मूदी (Mango Banana Smoothie) सर्व कर सकते हैं.
यह पीने में बेहद रिफ्रेशिंग और एनर्जी से भरपूर (Refreshing Drink Recipe) रहता है. तो चलिए हम आपको रिफ्रेशिंग कूलर बनाने के तरीके (Mango Banana Smoothie Easy Recipe) और इसे बनाने में लगने वाली सामग्री (Mango Banana Smoothie Ingredients) के बारे में बताने वाले हैं-
Ingredients
- 2 आम
- 2 केला
- 1 कप दही
- ¼ कप ओट्स
- 2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच चिया सीड्स
- 5 पुदीने के पत्ते
- आइस क्यूब्स
Method
मैंगो ओट्स स्मूदी बनाने के लिए आम को धोकर छोटे पीसेस में काट लें.
वहीं केले के भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें.
अब मिक्सर ब्लेंडर में आम, दही, ओट्स, शहद और आइस क्यूबस को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें.
इसके बाद मैंगो स्मूदी को सर्विंग बॉउल में पलट लें.
अब इसमें केले और आम के टुकड़ों को डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
बस आपकी मैंगो बनाना स्मूदी तैयार है. इसे ठंडा होनेके लिए फ्रिज में रख दें.
अगर आप चाहें तो इसमें आइसक्रीम और चॉकलेट सीरप एड करके मैंगो ओट्स स्मूदी को डबल टेस्टी बना सकते हैं.






