- Prep
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer dishes, summer drinks
अगर आपको भी बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीने की तलब उठती है तो आप एक बार लीची और नारियल पानी एक ड्रिंक पिएं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये ड्रिंक?
जून की तपती गरमी में लोगों का हाल बेहाल हो रखा है।अब गर्मी कब जाए वो तो नहीं पता लेकिन हमारा काम है कि हम अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए लगातार पानी पियें और तरल पदार्थों का सेवन करें। लगातार पानी पीकर लोग बोर हो जाते हैं ऐसे में कई लोग कोल्ड ड्रिंक से अपनी प्यास बुझाते हैं।अगर आप भी उनमे से एक हैं तो संभल जाएं। कोल्ड ड्रिंक का सेवन सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।
जब भी आपको कोल्ड ड्रिंक पीने का मन करे तो आप उसकी जगह कुछ दूसरा विकल्प तलाशें।
Ingredients
- 20 लीची
- 2 कोकोनट वॉटर
- आधा कप सब्जा
- बर्फ के कुछ टुकड़े
Method
लीची का ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले लीची को साफ़ पानी में धोएं। कॉटन के कपड़े से पोछकर फिर उसके छिलके उतार लें.
अब लीची के बीज को निकाल कर फेंक दें।उसके बाद लीची के गूदे को मिक्सर जार में एकदम बारीक ग्राइंड कर लें।पीसने की जगह आप लीची को कद्दूकस भी कर सकती हैं.
अब 2 गिलास लें।इन दोनों गिलास में बारीक किया हुआ लीची आधा-आधा डालें। उसके बाद दोनों गिलास में आधा आधा भिगोया हुआ सब्जा डालें। (सब्जा को आधे घंटे पहले भिगोकर रख दें)
आखिरी स्टेप में आप दोनों गिलास में नारियल पानी डालें। इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। आपका लीची का ड्रिंक सर्व के लिए तैयार है।






