- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
Basi Roti Ka Upma: आज तक आपने भी रोटी को सिर्फ सब्ज़ी या चटनी के साथ खाने में ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ये रोटी और भी कई कमाल की डिशेस बनाने के काम आ सकती है। कई बार घर में खाना खाने के बाद रोटियां बच जाती हैं। कई लोग इन रोटियों को फेंक देते हैं लेकिन आप इन रोटियों का इस्तेमाल करके के बेहद ही टेस्टी ब्रेकफास्ट डिश बना सकते हैं, जिसका नाम है रोटी का उपमा (Roti Upma Recipe)। रोटी से बने इस उपमा को आप शाम के नाश्ते में भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
Method
बासी रोटी का उपमा बनाने के लिए आप सबसे पहले आप बची हुई रोटियों के टुकड़े कर लें या फिर मिक्सी में पीस लें।
फिर आप एक पैन में तेल डालकर उसमें राई, करी पत्ते, कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें।
ये सब भुन जाने के बाद आप उसमें शिमला मिर्च डालकर एक मिनट तक पकाएं।
फिर आप हल्दी, मिर्ची और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
अब आप मसाले में रोटी डालकर ऊपर से हल्के से पानी के छींटे डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स करके 4-5 मिनट ढंककर पका लें।
इस प्रकार आपका रोटी का उपमा बनकर तैयार है। आप इस पर धनिया पत्ती और प्याज डालकर सर्व कर दें।






