- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Lunch
चुकंदर का रायता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी देता है. इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी और पोटेशियम आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. आइए जानते हैं बनाने की रेसिपी ..
बचपन से ही सभी को यह बताया जाता है कि चुकंदर खाना चाहिए, इसे खाने से शरीर में खून बढ़ता है. साथ ही चुकंदर खाने से चेहरे पर ग्लो आता है. ये बात तो सच है, चुकंदर हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदे होता है. साथ ही इसे सलाद में तो सभी शामिल करते हैं. लेकिन कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं. ऐसे में आज हम आपको चुकंदर से ही बनी एक नई चीज के बारे में बताने जा रहे हैं. कुछ लोगों को चुकंदर का टेस्ट या खाने में ही पसंद नहीं होता. लेकिन ये डिश ऐसा है कि सभी को पसंद आएगा. आइए जानते हैं चुकंदर का रायता कैसे बनाए?
Ingredients
- 1 चुकंदर
- 2 कटोरी दही
- चुटकीभर काला नमक
- 1 छोटा चम्मच सफ़ेद तिल
- 4 से 5 करी पत्ता
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा
- ¼ छोटा चम्मच सादा नमक
- 3-4 पुदीने के पत्ते
- 1 छोटा चम्मच तेल
- सूखा नारियल-ऑप्शनल
Method
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर, उसे कद्दूकस कर लें।
फिर आप हरी मिर्च को बारीक काट लें।
अब दही को एक कटोरे में लेकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
अब आप दही में बारीक कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डाल दें और उसे मिलाएं।
फिर उसमे हरी मिर्च डालें।
अब एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें और फिर इसमें तिल, राई और करी पत्ता डालकर भूनें।
तेल थोड़ा ठंडा हो जाने पर आप इसे दही और चुकंदर के मिश्रण में डालकर मिलाएं।
अब इसमें ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और सादा नमक डाल दें।






