- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, dinnner, Lunch, sunday special
दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये है एक ऐसी रेसिपी जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और चटपटी है. पराठे को बहुत से लोग पसंद करते है, तो आज मैं कुछ ऐसा ही पराठा रेसपी लेकर आई हु , जिसे लोग बहुत ही चाव से खाते है. इसका नाम है “प्याज का पराठा ”. इसे बच्चे और बूढ़े सभी लोग बहुत ज्यादा पसंद करते है. इसको आप अपने घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और चटपटी होती है .
Ingredients
- प्याज – 2 बड़े (पतला बारीक कटा हुआ)
- नमक – स्वादानुसार
- गेहूं का आटा – 2 कप
- पानी – आटा गूथने के लिए
- धनिया पाउडर – 1 स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 स्पून
- अजवाईन 1 स्पून
- अमचूर पाउडर – 1 स्पून
- बेसन – 1 स्पून
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
- आचार मसाला – 1 स्पून
- घी या तेल – रोटी पर लगाने और पराठा पकाने के लिए
- सुखा आटा – बेलने के लिए
Method
इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज को ले और उसके निचले भाग को निकाल दे . फिर इसको पतला पतला बारीक़ कट कर ले . प्याज को काटने के बाद बाद आप इसको एक प्लेट में निकाल ले और फिर इसमे 1 स्पून नमक को डाल दे .
इसके बाद नमक को अच्छे से मिलाने के बाद आप इसको 5 मिनट के रेस्ट के लिए छोड़ दे .
इसके बाद आप बर्तन में 2 कप आटा को ले और इसमें थोडा सा नमक डालकर मिक्स कर दे .और इसमें थोडा थोडा पानी डालकर आटे को गुथ ले . आटे को आप थोडा नरम ही गुथे।
इसके बाद आप देखेंगे की आपका प्याज थोडा नर्म हो गया है तो आप इसमें में सारा पानी निकाल ले . और इसके बाद आप इसमें 1 स्पून धनिया पाउडर , 1 स्पून लाल मिर्च , 1 स्पून अजवाइन को हाथो से क्रश करके , 1 स्पून अमचुर पाउडर और बेसन को डालकर इसको अच्छे से मिक्स कर दे.
इसके बाद आप इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया , बारीक़ कटा हुआ हरा मिर्च , बारीक़ कटा हुआ अदरक और 1 स्पून आचार मसाला को डालकर इन सबको आपस में अच्छे से मिक्स कर दे .
इसके बाद आप आटे को ले और इसका लोई बना ले , लोई को आप छोटा ही बनाये .इसके बाद एक लोई को लेकर इसका एक पतला रोटी बेल ले .
इसके बाद जब रोटी बन जाये तो आप एक रोटी के उपर घी या तेल को अच्छे से ग्रीस कर ले .इसके बाद आप इसके उपर प्याज का मसाला लगा दे .
इसको आप रोटी पर सब जगह पतला फैला ले . इसके बाद आप इसके उपर एक और रोटी को रख दे फिर इसको अच्छे से चिपका दे .
इसके बाद आप एक कटर को ले और इससे रोटी को लम्बा लम्बा कट कर ले . फिर इन सभी को एक पर एक रखकर रोल कर ले . और फिर मोड़ने के बाद आप इसपर सुखा आटा लगाकर हाथो से दबाकर इसको बेल ले .
इसके बाद एक तवा को ले और गैस की आच को हाई रखकर इसपर रोटी को रखकर पका ले .
इसके बाद आप इसमें उपर देशी घी को लगाकर अच्छे से दोनों तरफ पका ले .
इसके बाद आप देखेंगे की आपका स्वादिष्ट चटपटा लच्छा पराठा बनकर तैयार हो चूका है। अब आप इसको सर्व कर सकते है ।






