- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Snacks
काले चने से बनी कोई टेस्टी और हेल्दी डिश खाने का मन करें, तो आपको एक बार काले चने के कबाब जरूर ट्राई करने चाहिए. ये खाने में तो सुपर टेस्टी होते ही हैं, साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं.
काले चने तो आपने अलग-अलग तरीकों से कई बार खाये होंगे. तो वेज और नॉनवेज कबाब का लुत्फ़ भी उठाया होगा लेकिन क्या कभी आपने काले चने के कबाब की रेसिपी ट्राई की है? अगर नहीं तो एक बार आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. पोषक तत्वों से भरपूर काले चने के कबाब (Black chana kababs) टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं.
काले चने के कबाब में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल जैसे तत्व पाए जाते हैं. साथ ही ये कबाब ग्लूटेन-फ्री और लैक्टोज-फ्री भी होते हैं. इतना ही नहीं ये आसानी से तैयार भी हो जाते हैं. तो आइये जानते हैं काले चने के कबाब बनाने की रेसिपी के बारे में.
Ingredients
- काले चने - आधा कप भीगे हुए
- पनीर- आधा कप
- आलू- 1 उबला हुआ
- घी
- तेल- 1 टेबल स्पून
- जीरा- आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी स्पून
- गरम मसाला- ½ छोटी स्पून
- अमचूर पाउडर- ½ छोटी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी स्पून
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया कटा हुआ
- हरी मिर्च- 2 कटी हुई
- अदरक- आधा इंच का टुकड़ा
Method
सबसे पहले आप भीगे हुए काले चने को एक पैन में डालकर नरम कर लें।
आप पैन में तेल लें और फिर उसमें जीरा , धनिया पाउडर, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च डालकर मिक्स करें और साथ में काले चने डालकर उन्हें फ्राई कर लें।
अब आप इसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर सभी को मिक्स कर लें।
अब आप चने में 1/4 कप पानी डालकर मिक्स करें और इसे 2-4 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर पकने दें।
जब तक चने हल्के सॉफ्ट ना हो जाएं, आपको इसे तब तक पकाना है।






