- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में हर किसी को कुछ खट्टा और जल्दी पचने वाली चीज खाने का मन करता है। अगर आप भी किसी ऐसी डिश की तलाश में है, तो अब आपकी तलाश पूरी हो गई है। हम आज आपको कढ़ी की रेसिपी बता रहे हैं। कढ़ी एक प्रमुख भारतीय व्यंजन है जो दही और बेसन के मिश्रण के आधार पर बनती है। वेजिटेरियन खाना खाने वालों को कढ़ी (Kadhi Recipe) काफी पसंद होती है। वैसे तो कढ़ी बनाना आसान है लेकिन इसकी तैयारी के लिए सही स्टेप सीखने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं बेसन की कढ़ी (Kadhi Recipe) कैसे बनती है और इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
Ingredients
Method
कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया पाउडर मिलाएं।
अब इस मिश्रण में आप दही मिलाकर एक स्मूद बैटर बनाए और फिर इसमें आवश्यतानुसार पानी डालें।
एक कढ़ाई को गर्म होने गैस पर रखें और फिर उसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
तेल गर्म हो जाने पर उसमें हींग, जीरा। करी पत्ता, राईम जीरा, थोड़ा सा अदरक-लहसुन का पेस्ट और साबूत लाल मिर्च डालें।
जब ये अच्छे से तड़क जाए तो इसमें बेसन और दही का तैयार किया गया मिश्रण डालकर उबालें।
अब इसे धीमी आंच पर पकने दें जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाएं। तेज आंच पर पकाने से कड़ी फट सकती है।
उसे धीमी आंच पर तब तक उबाले जब तक कढ़ी उबल ना जाए।
इस तरह आपकी गरमा-गरम कढ़ी बनकर तैयार है।






