- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
पोहे तो आपने नाश्ते में खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको पोहे से बनने वाली एक और खास डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसका ना है बेसन पोहा कटलेट (Besan Poha Cutlet Recipe)। वैसे तो रोजाना नाश्ते में कुछ न कुछ हेल्दी खाना चाहिए, लेकिन हमारा दिल हमेशा स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों के लिए तरसता रहता है। ऐसे में बेसन पोहा कटलेट बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ये सेहत को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और साथ ही जल्दी पच भी जाएगा। सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय के साथ स्नैक्स का टाइम, आप किसी भी वक्त बेसन पोहा कटलेट (Besan Poha Cutlet Recipe) बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप पोहा को पानी में भिगो दें ताकि यह नरम और स्पंजी हो जाए।
तब तक बेसन को ड्राई रोस्ट कर लें।
फिर आप उबले हुए आलू को छीलकर एक कटोरे में मैश करें और पोहे में से पानी निचोड़कर उसे आलू में मिक्स कर लें।
अब इसमें सूजी, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, हल्दी, मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक मिलाएं।
बेसन ठंडा हो जाने पर उसे भी इसमें डाल दें और फिर अच्छी तरह से गूंथ लें।
अब आप हथेली पर थोड़ा-सा तेल लगाकर पोहे के मिश्रण को अपना मनचाहा आकर दे दें।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें और फिर उसमें पोहे के कटलेट को धीमी आंच पर तल लें। धीमी आंच में ये अंदर से कच्चे नहीं रहेंगे।
इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें।
फिर आप बेसब पोहा कटलेट को प्लेट में निकालकर इसे हरी चटनी, इमली या फिर टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर दें।






