- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Main Course
अक्सर सबके घर में ऐसा होता है जब सब्जी खत्म हो जाती है और दाल खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप सोचते हैं कि अब क्या बनाया जाए। तो हम आपके लिए एक ऐसी सब्जी लेकर आए हैं जिसे खाते ही आपके घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं भरवां तोरई (Stuffed Ridge Gourd) के बारे में। आमतौर पर तोरई की सब्जी का नाम सुनकर लोगों के नाक-मुंह सिकुड़ जाते हैं। हालांकि, तोरई का स्वाद भले की बोरिंग हो लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह विटामिन C, मैग्नीशियम, आयरन, रिबोफ्लेविन, जिंक और थियामिन जैसे गुणों से भरपूर होती है। तो चलिए जानते हैं भरवां तोरई सब्जी (Stuffed Ridge Gourd) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- तोरई – करीब 10 छोटी छोटी
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- सौंफ पाउडर- आधा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
- तेल- 4 चम्मच
- हींग-एक चुटकी
- जीरा- आधा चम्मच
- बड़े साइज की दो प्याज
- नमक- स्वादानुसार
- चार लहसुन की कलियां
Method
भरवां तोरई बनाने के लिए सबसे पहले आप तोरई को अच्छी तरह धोकर उसे छील लें और उनके अंदर से गूदा निकाल लें।
अब आप एक कड़ाही में तेल गरम कीजिए और फिर उसमें हींग और जीरा डाल दें।
अब आप तेल में कटा हुआ प्याज और लहसुल भी डाल दें।
प्याज और लहसुन अच्छे से सिक जाए तो फिर इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालिए और अंत में नमक भी डाल दें।
अब आप इस मसाले को अच्छी तरह से चलाकर भुनने दीजिए।
जब मसाले से तेल अलग हो जाए, तो मतलब आपका मसाला अच्छे से तैयार हो चुका है।
अब इस मसाले को तोरई के अंदर भर दें।
अब कड़ाही में एक बार फिर तेल गर्म करें और उसमें मसाले भरी तोरई डाल दें।






