- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। भिंडी को आप कई अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं। चाहे आप तली हुई भिंडी बनाए, कुरकुरी भिंडी बनाए, दही वाली भिंडी, मसाला भिंडी बनाए और या फिर भरवा भिंडी बनाए। लेकिन हम आपको आज एक अलग तरह की भिंडी की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आलू के साथ बनाया जाता है। इस सब्जी का नाम है भिंडी आलू भुजिया। आइए जानते हैं भिंडी ालो भुजिया (Bhindi Aloo Bhujiya Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 250 ग्राम भिंडी
- 2 मध्यम आकार के आलू
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा (जीरा)
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने (राई)
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर (हल्दी)
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (लाल मिर्च)
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर (धनिया पाउडर)
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच सूखा आम पाउडर (अमचूर)
- नमक स्वाद अनुसार
- ताज़ा हरा धनिया गार्निश के लिए
Method
सबसे पहले आप भिंडी को छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर एक पैन में तेल डालकर उसके गर्म होते ही जीरा और राई डाल दीजिए।
फिर आप तेल में कटे हुए आलू डालकर उन्हें कुछ मिनट तक भून लें।
अब आप पैन में कटी हुई भिंडी दाल दें और आलू भिंडी को मिक्स कर लें।
8-10 मिनट तक आप भिंडी को तेल में अच्छे से भून लें।
फिर आप आलू और भिंडी में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिला लें।
फिर इसे 5 मिनट तक और भून लें और इसके बाद आप सब्जी पर जरा सा अमचूर पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
अब आप गैस बंद करके भिंडी की सब्जी पर ताजा धनिया पत्ती डाल दें।
इस प्रकार आपकी भिंडी आलू भुजिया बनकर तैयार है। आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व कर दें।






