- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- bhojpuri, north indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
अगर आप अपने लिए कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स तलाश रहे हैं, तो भरभरा की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है। बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
अगर आप अपने लिए कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स तलाश रहे हैं, तो भरभरा की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है। बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
दुनिया में भारतीय संस्कृति का अलग ही स्थान है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यहां बसे हर राज्य में आपको अलग-अलग कल्चर देखने को मिल जाएंगे। कुछ राज्यों में खाने-पीने की व्यवस्था देखकर यकीनन मुंह में पानी आ जाएगा जैसे- बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि।
मगर बिहार एक ऐसा राज्य है, जहां के व्यंजन काफी पारंपरिक होते हैं। ऐसा ही एक व्यंजन है जिसे हम भभरा या भरभरा नाम से जानते हैं। बता दें कि यह बेसन और मटर से तैयार किया जाता है, जिसे धनिया या पुदीना की चटनी और मसाला चाय के साथ परोसा जाता है। आप भी इस रेसिपी को भोजपुरी स्टाइल में जरूर ट्राई करें और डिनर में बनाएं।
Ingredients
- 2 कप हरा मटर
- ½ कप बेसन
- नमक स्वादानुसार
- 1 प्याज़ बारिक कटा हुआ
- ½ tbsp अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 tsp गरम मसाला पाउडर
- ½ tsp हल्दी पाउडर
- ½ tsp लाल मिर्च पाउडर
- 2 tbsp चावल का आटा
- तेल तलने के लिए
Method
हरा मटर भरभरा बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में 1 कप पानी और मटर को डालकर 1 सिटी लगा लें।
जब सिटी आ जाए तो ठंडा होने के लिए रख दें और किसी बर्तन में रखकर अच्छी तरह से थोड़ा दरदरा सा मैश कर लें।
मटर मैश करने के बाद 1 कटा हुआ प्याज, आधा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब इसमें ½ज कप बेसन, स्वादानुसार नमक और 2 tbsp चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर पानी की जरूरत हो तो 2 से 3 चम्मच डालकर बैटर तैयार कर लें।






