- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
शाम होते ही हर कोई चाय का इंतजार करने लगता है। लेकिन चाय के साथ-साथ कई लोगों को स्नैक्स खाने की भी आदत होती है। चाय के साथ स्पाइसी स्नैक्स जैसे समोसे, पकौड़े खाने का मजा अलग ही होता है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे स्नैक्स की रेसिपी बता रहे हैं जो चाय का मजा दोगुना कर देगी। हम आपको काले चने से बनने वाले कबाब (Black chana kababs) की रेसिपी बताएंगे।
अगर आप चने भिगोकर खाते हैं और वह बच गए हैं तो आप इनके कबाब बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं होता है। बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी ये डिश काफी पसंद आएगी। पोषक तत्वों से भरपूर काले चने के कबाब टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं। काले चने के कबाब में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा तेल का इस्तेमाल भी नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं टेस्टी काले चने (Black chana kababs) से बनने वाले कबाब की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप भीगे हुए काले चने को एक पैन में डालकर नरम कर लें।
आप पैन में तेल लें और फिर उसमें जीरा , धनिया पाउडर, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च डालकर मिक्स करें और साथ में काले चने डालकर उन्हें फ्राई कर लें।
अब आप इसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर सभी को मिक्स कर लें।
अब आप चने में 1/4 कप पानी डालकर मिक्स करें और इसे 2-4 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर पकने दें।
जब तक चने हल्के सॉफ्ट ना हो जाएं, आपको इसे तब तक पकाना है।
अब गैस को बंद कर दें और चने को प्लेट में निकाल कर हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने के बाद आप चने को मिक्सर में पीस लें।
अब आप चने के पेस्ट में आलू और पनीर को कद्दूकस करके डाल दें।
इस मिश्रण में 1/2 छोटी चम्मच नमक, हरा धनिया डालकर मिला दें अब इसको टिक्की जैसी शेप में बना लें।
इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवे पर एक चम्मच घी डालें और इसके गर्म होने पर कबाब को तवे पर सुनहरा होने तक सेक लें।
अब तैयार हैं काले चने के कबाब। आप इन्हें सॉस या चटनी के साथ खाएं।






