- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
शाम को स्नैक्स में अगर कुछ टेस्टी और हेल्दी मिल जाएं, तो आनंद आ जाता है। ऐसा ही एक स्नैक्स ब्रेड रवा टोस्ट है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। अगर आप इसे हरी चटनी और केचप के साथ खाएंगे, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।
क्या आपने पहले कभी ब्रेड रवा टोस्ट खाया है? अगर हां तो आप इसके स्वाद से जरूर परिचित होंगे। तो, क्या आपने रवा टोस्ट बनाने का कभी ट्राई किया है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको रवा टोस्ट बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो,चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में सूजी और दही डालकर मिला लें फिर इसमें नमक, चली फ्लेक्स, चाट मसाला, जीरा, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च और गाजर डालकर मिला लें।
इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके 1 कप पानी डालकर घोल बना लीजिए। फिर बैटर को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।
अब आप एक नॉन स्टिक पैन को गर्म करके इसमें तेल डालकर फैला दें। फिर एक ब्रेड स्लाइस लें और उसे बैटर में डुबोकर दोनों तरफ से अच्छे से डिप कर दें। फिर ब्रेड को गर्म तवे पर डाल दें और ब्रेड के ऊपर और चारों तरफ थोड़ा- सा तेल लगा लें।
फिर टोस्ट को अच्छी तरह से सेंक लें। अब आपका ब्रेड रवा टोस्ट बनकर तैयार है।






