- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, Breakfast, Lunch, Snack, Snacks
कच्चे पपीते से बनाएं इंस्टेंट पैन केक, आसान रेसिपी करें फॉलो, बनेगा टेस्टी और क्रिस्पी ।
पैन केक खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। ऐसे में इजी वीडियो रेसिपी फॉलो करके आप चुटकियों में कुरकुरे और टेस्टी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं।
नाश्ते में क्रिस्पी और स्पाइसी स्नैक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग मार्केट बेस्ड हाई कैलोरी फास्ट फूड को तवज्जो देने लगते हैं।
नाश्ते में क्रिस्पी और स्पाइसी स्नैक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग मार्केट बेस्ड हाई कैलोरी फास्ट फूड को तवज्जो देने लगते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में कच्चे पपीते (Raw papaya) से शानदार स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। जी हां, कच्चे पपीते के पैन केक बनाकर आप मिनटों में सुपर टेस्टी और कुरकुरे नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं।
Ingredients
Method
कच्चे पपीते का पैन केक बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में पपीते को छीलकर कद्दूकस कर लें।
अब इसमें गाजर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरा धनिया, करी पत्ता, चावल का आटा, जीरा और नमक एड कर लें।
इसके बाद बॉउल में पानी डालते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
ध्यान रहे कि पैन केक का मिक्सचर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
इसके बाद पैन को गर्म होने के लिए गैस पर रखें। अब इस पर हल्का सा तेल स्प्रे करें।
इसके बाद पैन केक के मिक्सचर को पैन में रखकर फैलाएं और इसे धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
कुछ समय बाद पैन केक को पलटकर दूसरी तरफ से भी पका लें। वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे उतार लें।
बस आपके कुरकुरे और टेस्टी पैन केक तैयार हैं। अब इसे नाश्ते में गर्मा गर्म सर्व करें।






