- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, starter
Cafe Style Cold Coffee Recipe: ड्रिंक्स में कॉफी कई लोगों की फेवरेट होती है. मगर गर्मी के मौसम में गर्मा गर्म कॉफी बहुत कम लोगों को अच्छी लगती है. ऐसे में ज्यादातर लोग कोल्ड कॉफी (Cafe Style Cold Coffee Recipe) पीना पसंद करते हैं. मगर घर पर अक्सर कैफे रेस्टोरेंट जैसी कोल्ड कॉफी नहीं बन पाती है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं स्ट्रीट स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप घर बैठे टेस्टी और चिल्ड कॉफी का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए बनाएं ब्रेड पिज्जा कटोरी, नाश्ता बनेगा बेहद टेस्टी और डिलिशियस
Ingredients
- 2 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच वनीला आइसक्रीम
- 2 चम्मच चॉकलेट सीरप
- 2 चम्मच गर्म पानी
- 2-3 आइस क्यूब्स
Method
घर पर कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले कॉफी पाउडर में गर्म पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
अब इस घोल को ब्लेंडर में डालें. फिर इसमें दूध, चीनी और आइस क्यूब्स एड करें.
इसके बाद 1 चम्मच वनीला आइसक्रीम और 1 चम्मच चॉकलेट सीरप डालकर सभी चीजों को ब्लेंड कर लें.
वहीं झाग बनने के बाद इस मिक्सचर को सर्विंग गिलास में पलट दें.
अब कॉफी को बची हुई वनीला आइसक्रीम और चॉकलेट सीरप से गार्निश करें.
बस आपकी टेस्टी और चिल्ड कोल्ड कॉफी तैयार है.






